Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Potato Cutlets: बच्चों को टिफिन में देने के लिए ऐसे बनाएं झटपट आलू कटलेट, मिनटों में होगा बनकर तैयार

Potato Cutlets: बच्चों को टिफिन में देने के लिए ऐसे बनाएं झटपट आलू कटलेट, मिनटों में होगा बनकर तैयार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Potato Cutlets: अधिकतर लोगो को आलू बहुत पसंद होता है। ब्रेकफास्ट में अधिकतर चीजो को बनाने के लिए आलू का इस्तेमाल किया जाता है। आलू की कचौड़ी, आलू की पकौड़ी या फिर आलू के पराठे हर किसी को पसंद आते है आज हम आपको आलू के कटलेट बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते है या फिर बच्चों को टिफिन में भी दे सकते है। तो चलिए जानते है आलू के कटलेट बनाने का तरीका।

पढ़ें :- Agra News : मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, एस एन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत

आलू कटलेट बनाने के लिए सामग्री:

– उबले हुए आलू: 4 (मीडियम साइज)
– ब्रेडक्रम्ब्स: 1/2 कप
– हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
– अदरक: 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
– धनिया पत्ती: 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)
– लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
– धनिया पाउडर: 1 चम्मच
– गरम मसाला: 1/2 चम्मच
– अमचूर पाउडर या चाट मसाला: 1/2 चम्मच
– नमक: स्वादानुसार
– चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर: 2 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
– तेल: तलने के लिए

आलू कटलेट बनाने का तरीका

1. मिश्रण तैयार करें:
1. उबले आलू को ठंडा करके अच्छी तरह मैश करें।
2. इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालें।
3. चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर डालकर सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें।
4. मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और टिक्की का आकार दें।

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

2. कोटिंग करें:
1. ब्रेडक्रम्ब्स को एक प्लेट में फैला लें।
2. हर टिक्की को ब्रेडक्रम्ब्स में अच्छी तरह से लपेटें।

3. तलना:
1. एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
2. टिक्कियों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
3. टिक्कियों को किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

4. परोसें:
गरम-गरम आलू कटलेट को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें।

Advertisement