Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Make mango jam at home: आम के सीजन में घर में इस तरह से तैयार करें जैम, बच्चे हो या बड़े उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Make mango jam at home: आम के सीजन में घर में इस तरह से तैयार करें जैम, बच्चे हो या बड़े उंगलियां चाटते रह जाएंगे

आम का सीजन है। मार्केट में चारो तरफ आम ही आम नजर आ रहे है। ऐसे में घरों में आम का अचार, आम का पना, आम की खीर, कच्चे आम की चटनी और न जाने क्या क्या बनाया जाता है। अगर आप भी आम का कुछ बनाने की सोच रही हैं तो आप आम का जैम बना सकती है। जैम बच्चों का सबसे फेवरेट होता है।

पढ़ें :- Mango Cake at home: आम के सीजन में घर में ऐसे बनाएं बच्चों का फेवरेट मैंगो केक, ये है रेसिपी

ऐसे में आप बच्चों को आम के जैम को रोटी, पराठे या फिर ब्रेड में लगा कर दे सकती है। स्वाद में खट्टा मीठा जैम बच्चों और बड़ों को भी खूब पसंद आएगा। घर का बना होगा तो शुद्धता की कोई चिंता ही नहीं। इसे आप अपने हाथों से बड़े ही आराम से घर में तैयार कर सकते है।तो चलिए जानते हैं आम का जैम बनाने का तरीका।

आम का जैम बनाने के लिए जरुरी सामान

कच्चा आम 1 कप
पका हुआ आम 3 कप
ब्राउन शुगर 1/2 कप
सौंफ 1 चम्मच
छोटी इलायची 4 से 5

आम का जैम बनाने का ये है तरीका

कच्चे पक्के आम का जैम बनाने के लिए सबसे पहले एक  कप कच्चे आम को ब्लैंण्डर में डालें और साथ में पका हुआ आम तीन गुना मात्रा में डालें। आम को ब्लैण्ड करने के बाद उसमें ब्राउन शुगर, सौंफ और छोटी इलायची के दानों या पाउडर को मिलाकर ब्लैंण्ड करें।

इसके बाद तैयार प्यूरी को एक पैन में निकालें और उसे 15 से 20 मिनट तक पकने दें। इसे मध्यम आंच पर पकाएं। जब प्यूरी थिक हो जाएं और जब एक एक तिहाई हिस्सा रह जाए, तो गैस बंद कर दें। प्यूरी को गाढ़ा होने तक पकने दें।

तैयार हो चुकी प्यूरी को ठंडा करने के बाद एक बॉटल में निकालें और उसे परांठा, टोस्ट और कस्टर्ड में एड करके खा सकते हैं। इसे एक सप्ताह तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। वे लोग जो आम के जैम में खटास एड करना चाहते है। वे नींबू के रस को जैम्म में मिला सकते हैं।

 

Advertisement