Make pure butter at home: आजकल किसी भी चीज की शुद्धता पर विश्वास कर पाना मुश्किल होता है। आये दिन कोई न कोई मिलावट से जुड़ी खबर सामने आती ही रहती है। ऐसे में बाजार से किसी को लाने में कई बार सोचना पड़ता है। ऐसे में अगर आप घर में ही अपने हाथों से शुद्ध मक्खन तैयार कर सकती हैं। तो चलिए घर पर ही ऑर्गेनिक बटर तैयार करने का तरीका जानते है।
पढ़ें :- 'विधेयक के विरोध में मतदान करें...' सपा ने परिसीमन बिल को लेकर अपने सांसदों को जारी किया व्हीप
बटर बनाने के लिए जरुरी सामान
एक हफ्ते तक इकट्ठा किया हुआ फूल फैट दूध का मलाई
एक इलेक्ट्रिक मिक्सर
बर्फ के टुकड़े
बटर बनाने का तरीका
घर पर मक्खन बनाने के लिए सबसे पहले आप एक हफ्ते तक फूल फैट दूध का मलाई जमा करें और फ्रिज में रखें। जब आपके पास ज़्यादा मलाई इकठ्ठा हो जाए तब हम मक्खन बनाएंगे।
पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें
मक्खन बनाने के लिए आपने जो मलाई इकठ्ठा की है उसे एक इलेक्ट्रिक मिक्सर जार में डालें। इस मलाई के साथ आप 6 से ७ बर्फ के टुकड़े और 1 गिलास पानी भी डालें। अब ग्राइंडर ऑन कर इसे ब्लेंड करें। आप मक्खन को ब्लेंड तब तक करें जब तक मक्खन और पानी अलग अलग न हो जाएं। मिक्सर जार का ढक्कन खोलें और एक बार फिर उसमें कुछ बर्फ और ठंडा पानी डालें। अब एक बार फिर इसे ब्लेंड करें।
आपको मक्खन बनाते समय थोड़ा धैर्य रखने की ज़रूरत है। मक्खन अलग होने तक आपको ब्लेंड करते रहना है। कुछ देर बाद आप देखंगे मक्खन ऊपर आ जायेगा और उसका पानी नीचे रह जाएगा। अब मिक्सर जार में से मक्खन को निकालें और एक दूसरे बर्तन में बॉल बनाते हुए उसे दबाकर उसका मिल्क निकालें।
अब एक बर्तन में कुछ बर्फ डालें और ठंडा पानी डालें और उसमें इन बटर बॉस को ट्रांसफर करें। ताकि ये जम जाएं। और फिर एक बार अच्छी तरह से स्क्वीज़ कर लें।आपका आपका होममेड बटर बनकर तैयार है।एक्स्ट्रा स्वाद के लिए आप इसमें नमक मिलाएं और जब भी ब्रेड बटर खाने का मन करे इसका सेवन करें।