Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. घर पर इस तरह से बनाईये मूली के अचार , अपनाए ये विधि 

घर पर इस तरह से बनाईये मूली के अचार , अपनाए ये विधि 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

यदि आपको मूली का अचार बनाने में परेशानी होती है। तो इस विधि से बना अचार स्वादिष्ट लगता है। साथ ही इसमे ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं होती। तो चलिए जानें कैसे बनेगा घर में मूली का स्वादिष्ट अचार।

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर

मूली का अचार बनाने की सामग्री

पांच सौ ग्राम मूली, सरसो का तेल एक चौथाई कप, सिरका एक चौथाई कप, नमक दो चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, हींग दो या तीन चुटकी, अजवाइन आधा चम्मच, मेथी दाना एक चम्मच और राई दो चम्मच।

 

मूली का अचार बनाने की विधि

पढ़ें :- Gobhi Manchurian Recipe: ऐसे घर पर बनाये गोभी मंचूरियन, बहार के खाने को कहेंगे टाटा बाय

सबसे पहले मूली को धोकर अच्छे से साफ कर लें। इनका पानी पोंछने के बाद सारी मूली को लंबे टुकड़ों में काट लें। फिर कटी हुई मूलियों का पानी अच्छी तरह से सुखा लें। अब किसी बर्तन में रखकर कटी हुई मूली में नमक डालें और सीधे धूप में रख दें। मूली से निकलने वाले पानी को फेक दें। जब मूली का पूरा पानी सूख जाए तो मूली अचार बनाने के लिए तैयार है|

किसी पैन में मेथी दाना और अजवाइन को भूनें। मसाला ठंडा होने पर दरदरा पीस लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। और तेल में कटी मूली डालकर दो मिनट तक भून लें। गैस को बंद कर दें। फिर मूली में हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें। साथ में भुने हुए मसाले को भी डाल दे और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। और जब ये मूली का अचार थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमे सिरका मिला दें। अब आपका मूली का अचार तैयार है।

जब अचार बिल्कुल ठंडा हो जाए तो इसे किसी कंटेनर अच्छे से में रख दें। और इसे धूप में तीन दिन तक सुखाएं। क्योकि धूप में रखने से अचार लंबे समय तक चल जाता है।

Advertisement