Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Make Rasgulla with Bread: बची हुई बासी ब्रेड से ऐसे बनाएं टेस्टी और सॉफ्ट रसगुल्ले, ये है इसकी आसान सी रेसिपी

Make Rasgulla with Bread: बची हुई बासी ब्रेड से ऐसे बनाएं टेस्टी और सॉफ्ट रसगुल्ले, ये है इसकी आसान सी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अक्सर इस्तेमाल के बाद ब्रेड बच जाती है। बची हुई बासी ब्रेड खाने में बच्चे और बड़े दोनो ही कतराते है। आज हम इन्ही बासी बची हुई ब्रेड की बेहतरीन मिठाई बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे सभी लोग सफाचट कर जाएंगे। ये मिठाई है रसगुल्ला। नाम सुनते ही मुंंह में पानी आ गया होगा। तो चलिए जानते है बासी बची ब्रेड से रसगुल्ला बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बासी बची ब्रेड से रसगुल्ला बनाने के लिए जरुरी सामग्री

-5 ब्रेड स्लाइस
-1 कप दूध
-1 कप चीनी
-1 कप पानी
– 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
– 1/4 कप कटे हुए मेवे
-1 छोटा चम्मच नींबू का रस

ब्रेड रसगुल्ला बनाने का तरीका-

बची हुई ब्रेड से रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारों को हटाकर ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब एक पैन में दूध गर्म करके उसमें नींबू का रस डालकर दूध फाड़ लें। जब दूध फट जाए तो इसे छानकर उसमें से छेना निकाल लें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इसके बाद छेना अच्छी तरह ठंडे पानी से धोकर ब्रेड के टुकड़ों के साथ मिला लें। छेना और ब्रेड को अच्छी तरह मसलते हुए मिलाएं। अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर एक तरफ रख दें। इसके बाद रसगुल्ले की चाशनी तैयार करने के लिए एक पैन में पानी और चीनी डालकर उबालें, साथ ही पैन में इलायची पाउडर भी डाल दें।

जब चाशनी बनकर तैयार हो जाए तो उसमें पहले से तैयार किए हुए बॉल्स डालकर 15 मिनट तक चाशनी के साथ उबालें। आपके टेस्टी ब्रेड रसगुल्ले बनकर तैयार हैं। तैयार रसगुल्लों को चाशनी से बाहर निकालकर उसमें मेवे छिड़ककर ठंडा करके सर्व करें।

Advertisement