Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Rakshabandhan Special: रक्षाबंधन पर इस तरह घर में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी छेना रसगुल्ला, ये है बनाने का तरीका

Rakshabandhan Special: रक्षाबंधन पर इस तरह घर में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी छेना रसगुल्ला, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

How to make Chhena Rasgulla: छेना का रसगुल्ला नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे खाने ही मानो ऐसा लगता है जैसे मुंह में घुल गया हो एकदम मलाई जैसा सॉफ्ट और टेस्टी होता है। कई लोगो को लगता है कि छेने का रसगुल्ला घर में बनाने में काफी झंझट और मुश्किल होता है। तो आपको बता दें ऐसा एकदम नहीं है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इसे घर में बनाना बहुत आसान होता है। रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप अपने भाई को अपने हाथों से बना सॉफ्ट और स्पंजी छेने का रसगुल्ला खिलाना चाहती हैं। तो इसे बहुत आसानी से बना सकती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सॉफ्ट और स्पंजी रसगुल्ला बनाने के लिए आपको सबसे पहले छेना बनाना होगा। छेना बनाने के लिए गाय और भैंस के दूध को बराबर मात्रा में एक पैन में डालकर अच्छी तरह से बॉइल कर लें। अब बॉइल्ड दूध में नींबू का रस डालकर दूध को फटने दीजिए। इसके बाद सूती कपड़े की मदद से छेना को छान लीजिए और हरे रंग के पानी को अलग कर दीजिए। छेना वाले सूती कपड़े को पानी से भरे एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह से धो लीजिए।

अब थोड़ी देर के लिए इस कपड़े को लटकाकर निचोड़ दीजिए जिससे इसका सारा पानी निकल जाए। अब स्टीमर में पानी और चीनी को डालकर बॉइल करें और इस मिक्सचर को तब तक पकाएं जब तक चीनी पिघल न जाए। सूती कपड़े को प्लेट पर रखकर खोलें और हथेली से छेना को मसल लीजिए। अब आपको इस छेने से रसगुल्ले की शेप देनी है। रसगुल्लों को स्टीमर में 7-8 मिनट तक स्टीम करें। अब गैस बंद करके थोड़ी देर के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement