Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bajra Chakli Recipe: घर में बनाएं बाजरे की चकली की टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

Bajra Chakli Recipe: घर में बनाएं बाजरे की चकली की टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Bajra Chakli Recipe: कई भारतीय परिवारों में आज भी चाय के साथ पापड़, नमकीन जैसे चीजों को खाना पसंद किया जाता है। ऐसे ही स्वादिष्ट स्नैक्स के तौर पर आप हेल्दी और टेस्टी रेसिपी बाजरे की चकली को ट्राई कर सकते है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

बाजरे का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। आज हम आपको बाजरे की चकली बनाने का आसान सा तरीका बताने जा रहे है। इसे आप स्नैक्स के तौर पर इसका आनंद ले सकते है। तो चलिए फिर जानते है बाजरे की चकली की रेसिपी।

बाजरे की चकली बनाने के लिए जरुरी सामग्री

बाजरा की चकली
1 कप बाजरा आटा
1/4 कप सूजी
1/4 कप चना आटा
1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच अजवाइन
नमक स्वाद के अनुसार
पानी

बाजरे की चकली बनाने का ये है आसान सा तरीका

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

बाजरा को चकली बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक पतीले में मिलाएं, जिसके बाद धीरे-धीरे पानी मिलाकर उन्हें एक साथ गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद एक छोटा टुकड़ा ले और उसे लंबे रोल की तरह बना लें।

इस रोल को चकली के शेप में बनाने के लिए लपेटें और धीरे-धीरे उसे फैलाए और चकली का शेप दे। इसी तरह से बाकी की चकलियों को बनाएं।जब आपकी सभी चकलिया सही शेप में बन जाएं तो उन्हें बेक करें।

आप चाहें तो उन्हें फ्राई भी कर सकती है, लेकिन फ्राई करने से बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक ऑप्शन हैं कि एयर फ्राई या बेक करें। कुछ देर बेक या फ्राई करने के बाद उन्हें बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप इन बाजरा की चकलियों को गरमा गरम चाय के साथ या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। यह एक स्वास्थ्यपूर्ण और टेस्टी विकल्प है।

Advertisement