Make Tasty Tandoori Soya Chaap: अगर आपको तंदूरी सोया चाप बहुत पसंद है और इसे खाने के लिए होटल रेस्टोरेंट जाना पड़ता है। तो आज हम आपको घर में ही तंदूरी सोया चाप बनाने का आसान का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप घर में ट्राई कर सकती है। इसे बनाने में भी कोई झंझट नहीं है, तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, पूर्व मंत्री की याचिका हाईकोर्ट ट्रांसफर
तंदूरी सोया चाप बनाने के लिए सामग्री:
– 6-8 सोया चाप स्टिक्स
– 1 कप दही (पानी निकला हुआ)
– 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
– 1 टेबल स्पून तंदूरी मसाला
– 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
– 1 टेबल स्पून गरम मसाला
– 1 टेबल स्पून नींबू का रस
– 2 टेबल स्पून कसूरी मेथी
– 1/2 कप कटी हुई हरी धनिया
– 1 टेबल स्पून तेल
– नमक स्वाद अनुसार
– 1/2 टेबल स्पून चाट मसाला (सर्व करने के लिए)
तंदूरी सोया चाप बनाने का तरीका
1. सोया चाप तैयार करें: सबसे पहले सोया चाप स्टिक्स को उबाल लें। इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें सोया चाप डालकर 10-12 मिनट तक उबालें। फिर चाप को निकालकर ठंडा होने दें और चाप के टुकड़े काट लें।
पढ़ें :- Virat Kohli's Birthday : किंग कोहली के ये 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुकिन
2. मैरिनेशन तैयार करें: एक बर्तन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, तंदूरी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नींबू का रस, कसूरी मेथी, हरी धनिया, तेल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3. सोया चाप को मैरिनेट करें: उबले हुए सोया चाप के टुकड़ों को इस मैरिनेशन मिश्रण में डालकर अच्छे से लपेट लें। फिर इसे कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर मैरिनेट होने दें।
4. तंदूरी चाप पकाएं: तंदूर (या ओवन) को 180°C (350°F) पर प्रीहीट करें। मैरिनेटेड सोया चाप को तंदूर में रखें और 15-20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में सोया चाप को घुमा कर तेल लगाते जाएं, ताकि यह हर ओर से अच्छी तरह से पक जाए।
5. सर्व करें: तंदूरी सोया चाप को ओवन से निकालें, और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें। हरी चटनी और सलाद के साथ गरम-गरम परोसें। आपका तंदूरी सोया चाप तैयार है!