Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Malaysia-Thailand floods : मलेशिया और थाईलैंड में भीषण बाढ़ ,  12 लोगों की मौत

Malaysia-Thailand floods : मलेशिया और थाईलैंड में भीषण बाढ़ ,  12 लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Malaysia-Thailand floods : मलेशिया और पड़ोसी थाईलैंड में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खबरों के अनुसार उत्तरी मलेशिया में एक लाख 22 हजार से अधिक लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला गया है। जबकि दक्षिणी थाईलैंड में लगभग 13 हजार अन्य लोग भी विस्थापित हुए हैं।

पढ़ें :- Akasa Air Fuel Surcharge : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आकासा एयर से हवाई यात्रा हुआ महंगा, एयरलाइन ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

भीषण बाढ़  के कारण आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी है। बाढ़ और जलभराव में  फंसे हुए निवासियों को बचाने में मदद के लिए आपातकालीन सेवा कर्मियों को तैनात किया गया है और आश्रय प्रदान किया जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में शुरू हुई बाढ़ के कारण दोनों देशों में हजारों निवासियों को निकाला गया है। सोशल मीडिया और स्थानीय समाचारों के वीडियो में कारें और घर जलमग्न दिख रहे हैं और लोग कमर तक पानी में चल रहे हैं।

पड़ोसी फिलीपींस में नवम्बर माह में ही छह तूफान आए, जिससे व्यापक तबाही हुई।

Advertisement