Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-सभी जानते हैं आपके पुरखों ने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सरकार बनाई

मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-सभी जानते हैं आपके पुरखों ने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सरकार बनाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की तरफ से घोषणा पत्र जारी किया गया है, जिसका नाम ‘न्याय पत्र’ दिया है। वहीं, कांग्रेस के इस न्याय पत्र पर भाजपा की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया है।

पढ़ें :- Iran–Israel War: युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इजरायल पर दागी मिसाइलें, अब और भी खतरनाक हो सकता है युद्ध

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि, मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतियों के ख़िलाफ़, अंग्रेज़ों और मुस्लिम लीग का साथ दिया। आज भी वो आम भारतियों के योगदान से बनाए गए ‘कांग्रेस न्याय पत्र’ के ख़िलाफ़ मुस्लिम लीग की दुहाई दे रहे हैं। मोदी-शाह के पुरखों ने 1942 में “भारत छोड़ो” के दौरान, महात्मा गांधी के आवाहन व मौलाना आज़ाद की अध्यक्षता वाले आंदोलन का विरोध किया।

इसके साथ ही लिखा कि, सभी जानते हैं कि आपके पुरखों ने 1940’s में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर बंगाल, सिंध और NWFP में अपनी सरकार बनाई। क्या श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने तत्कालीन अंग्रेज़ी गवर्नर को ये नहीं लिखा कि 1942 के देश व कांग्रेस के भारत छोड़ो आंदोलन को कैसे दबाना चाहिए? और इसके लिए वे अंग्रज़ों का साथ देने के लिए तैयार है? मोदी-शाह व उनके Nominated अध्यक्ष आज कांग्रेस घोषणापत्र के बारे में उल्टी-सीधी भ्रांतियां फैला रहें हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा कि, मोदी जी की भाषणों में केवल आरएसएस की बू आती है, दिन पर दिन भाजपा की चुनावी हालत इतनी खस्ता होती जा रही है, कि आरएसएस को अपने पुराने मित्र-मुस्लिम लीग की याद सताने लगी है! सच केवल एक है-कांग्रेस न्याय पत्र में हिंदुस्तान के 140 करोड़ लोगों की आशाओं व आकांक्षाओं की छाप है। उनकी सम्मिलित शक्ति, मोदी जी के 10 सालों के अन्याय काल का अंत करेगी।

 

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
Advertisement