नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को आज गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) से बड़ा झटका लगा है। मोदी सरनेम वाले मानहानि मामले में राहुल गांधी को निचली अदालत से दोषी ठहराए जाने के फैसले को गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है और कांग्रेस नेता को कोई राहत नहीं दी है। इन सबके बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार और बढ़ गयी है। कांग्रेस की तरफ से लगातार हमले बोले जा रहे हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर जाकर पहलगाम हमले के घायलों से मुलाकात की लेकिन मोदी जी न तो सर्वदलीय बैठक में पहुंचे और न ही कश्मीर गए : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल “भाई”, विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार के निगरानी में जनता के पैसे लेकर, संदिग्ध रूप से विदेश पहुंच गए।
श्री @RahulGandhi ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है, और आगे भी लड़ते रहेंगे।
सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल "भाई", विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार के निगरानी में जनता के पैसे लेकर, संदिग्ध रूप से विदेश पहुँच गए।
भाजपा ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की…
पढ़ें :- MIB Advisory : मोदी सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- रक्षा अभियानों की न करें लाइव कवरेज
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 7, 2023
साथ ही कहा कि, भाजपा ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल, एक राजनैतिक साज़िश के तहत, राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा कर, संसद से निलंबित करा दिया। भाजपा के राज में पहले भ्रष्टाचारी बाहर भागते हैं और दूसरी तरफ़ मोदी जी की पार्टी भष्टाचार के आरोपित लोगों को भाजपा के “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत वॉशिंग मशीन में धोकर, सत्ता हथियाने का खेल खेलती हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, देश अब मोदी जी की भष्टाचार पर दोहरी नीति बड़ी गहराई से जान चुका है। कांग्रेस का कोई भी नेता, हमारा कोई भी कार्यकर्ता, इस राजनैतिक साज़िश से नहीं डरता। हम राजनैतिक लड़ाई और क़ानूनी लड़ाई, दोनों लड़ेंगे।