कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Former Chief Minister of West Bengal, Mamata Banerjee) की भतीजी बृष्टि मुखर्जी (Niece Brishti Mukherjee) की मंगलवार को बीरभूम जिले (Birbhum District) में उनके घर पर मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई है। बता दें कि बृष्टि मुखर्जी (Brishti Mukherjee) की उम्र 28 वर्ष थी।
पढ़ें :- Bengal by-Polls : कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- ये कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की हत्या है
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस के अनुसार, रामपुरहाट क्षेत्र के कुसुम्बा गांव स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे से दोपहर में उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य प्रक्रियात्मक जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटा रही है।
डिप्रेशन का चल रहा था इलाज
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, बृष्टि तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। उनका पिछले कुछ वर्षों से अवसाद का इलाज भी चल रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनकी मौत के पीछे तत्काल परिस्थितियां क्या थीं? बृष्टि के पिता निहार मुखर्जी (Nihar Mukherjee) , ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)के मामा के बेटे हैं और स्थानीय स्तर पर टीएमसी नेता हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।