Mangal Ka Mesh Rashi Mein Gochar 2024 : ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों सेनापति कहा जाता है। मंगल 1 जून 2024 को अपनी ही मेष राशि में (Mars Transit in Aries 2024) गोचर करने वाले हैं। मंगल की नई चाल से राशियों की किस्मत खुल जाएगी। मंगल अपनी ही राशि में स्थित होकर और अधिक शक्तिशाली हो जाएगा।
मंगल ग्रह शारीरिक ऊर्जा, आत्मविश्वास और अहंकार, ताकत, क्रोध, आवेग, वीरता और साहसिक प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है। यह रक्त, मांसपेशियों और अस्थि मज्जा पर शासन करता है। मंगल लड़ाई, युद्ध और सैनिकों के साथ भी जुड़ा हुआ है। मंगल तीन चंद्र नक्षत्रों का भी स्वामी है: मृगशिरा, चित्रा एवं श्राविष्ठा या धनिष्ठा।
पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक महत्व
मेष राशि (Aries)
मंगल के गोचर से मेष राशि वालों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति हासिल करेंगे। व्यापारी अधिक मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। यह गोचर धन संचित करने में सहायता करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत लाभकारी रहेगा। आपको आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। पुराने चल रहे किसी कर्ज से मुक्ति मिलेगी। करियर में आपको नए अवसर मिलेंगे जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आपकी इच्छाएं पूरी होगी। व्यवसाय के दौरान अच्छा मुनाफा कमाएंगे। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बनाने में कामयाब होंगे। वक्त अच्छा गुजरेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। धड़ाधड़ सफलताएं मिलने लगेंगी।
कर्क राशि के लोग अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब होंगे। कुछ लोगों को नई सरकारी नौकरी भी मिल सकती है। व्यावसायिक मोर्चे पर आप ज्यादा लाभ प्राप्त करने की स्थिति में रहेंगे। यह गोचर आपको अच्छा धन लाभ कराएगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।