मणिपुर: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के बाद इलाके में भारी विरोध-प्रदर्शन और हिंसा भड़क उठी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार देर रात मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में उग्रवादियों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बम से हमला किया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा कमरा तबाह हो गया, जिसमें 5 साल के एक बच्चे और 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
This is happening in Manipur india.pic.twitter.com/NDMbbykjHH
— sajid (@SajidGazan) April 7, 2026
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। सुबह होते ही लोग सड़कों पर उतर आए, सड़क जाम की और पुलिस ठिकानों पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप के पास दो तेल टैंकरों, एक ट्रक समेत कई वाहनों में आग लगा दी। मोइरांग पुलिस थाने के बाहर भी आगजनी और तोड़फोड़ की गई। स्थिति बिगड़ने पर मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, जब भीड़ बेकाबू हुई तो उसे नियंत्रित करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बिष्णुपुर समेत इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, थौबल और काकचिंग जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर हालात काबू में लाने की कोशिश की जा रही है, हालांकि स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे मानवता पर हमला बताते हुए कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घायल महिला के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।