Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Manipur Election Results 2022: मणिपुर में BJP के CM बीरेन सिंह जीते, बीजेपी 25 सीटों पर आगे, NPP 5 पर आगे; कांग्रेस चौथे स्थान पर खिसकी

Manipur Election Results 2022: मणिपुर में BJP के CM बीरेन सिंह जीते, बीजेपी 25 सीटों पर आगे, NPP 5 पर आगे; कांग्रेस चौथे स्थान पर खिसकी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Manipur Election Results 2022 : मणिपुर में भाजपा के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह चुनाव जीत गए है। मौजूदा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से 18,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने छह राजनीतिक दलों का गठबंधन बनाया है और इसे मणिपुर प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का नाम दिया है। मणिपुर में भाजपा 25 सीटों पर आगे है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

कांग्रेस, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, वर्तमान में केवल तीन सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें थौबल निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है।

थोऊबाल : 2002 से 2017 तक कांग्रेस के CM रहे ओकराम इबोबी सिंह 2322 वोट से आगे चल रहे हैं।
यूरिपोक : भाजपा के नेता रघुमणि सिंह ने NPP नेता व मौजूदा डिप्टी सीएम जॉयकुमार सिंह पर 683 वोट की बढ़त बना ली है।
माओ : भाजपा के एस. एलकजेंडर मैखो से NPF नेता व मौजूदा मंत्री लॉसी दिकहो 8351 वोट से आगे चल रहे हैं।

Advertisement