Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मनजीत सिंह ने ट्रांस शारदा क्षेत्र का किया दौरा, कहा-पहले करना पड़ता था धरना प्रदर्शन, अब 15 दिन में मिल रहा किसानों को गन्ने का पैसा

मनजीत सिंह ने ट्रांस शारदा क्षेत्र का किया दौरा, कहा-पहले करना पड़ता था धरना प्रदर्शन, अब 15 दिन में मिल रहा किसानों को गन्ने का पैसा

By शिव मौर्या 
Updated Date

पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु मनजीत सिंह ने शनिवार को ट्रांस शारदा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत बमनपुर बेलहा टाटरगंज में किसानों की समस्याओं को सुना और उनका जल्द निस्तारण का वादा किया और जिला पंचायत द्वारा लगाए गए कई खंडजा मार्गों का उद्घाटन किया।

पढ़ें :- राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का किया समर्थन, बताया सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश

मनजीत सिंह ने बमनपुर में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को आगे बढ़ते हुए विकास कर रही है। उन्होंने किसानों से कहा याद करो पहले की सरकारों में गन्ने के भुगतान के लिए कई कई महीने धरना प्रदर्शन करना पड़ता था लेकिन अब गन्ना चीनी मिल में पहुंचने के 15 दिन बाद आपके खातों में गन्ने का पैसा पहुंच जाता है।

उन्होंने किसानों से कहा की क्षेत्र के लिए खुशी की बात है कि जल्द ही इस क्षेत्र को धनाराघाट पुल की सौगात आपको मिलेगी। किसानों से कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विस्थापित परिवारों को उनकी भूमि अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत है। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए पीलीभीत के सांसद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूरनपुर क्षेत्र के विधायक बाबूराम पासवान और मैं खुद हमेशा प्रयासरत रहते हैं और ऐसे ही आगे विकास कार्य होते रहेंगे। इस दौरान बमनपुर के प्रधान मंगू सिंह, पूर्व प्रधान रणजीत सिंह प्रधान, मनोज सिंह प्रधान, इकबाल सिंह प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह प्रधान, अर्जुन सिंह, प्यारा सिंह, जनार्दन दुबे, सहित सैकड़ो किसान और स्थानीय जनता मौजूद रही।

 

पढ़ें :- दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल समेत सभी आरोपी बरी, मनीष सिसोदिया बोले- सत्य की फिर से जीत हुई
Advertisement