Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा जिला सह-संयोजक बनने पर मनोज मद्धेशिया का स्वागत, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

भाजपा जिला सह-संयोजक बनने पर मनोज मद्धेशिया का स्वागत, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारतीय जनता पार्टी के जिला सोशल मीडिया विभाग में सोनौली निवासी मनोज मद्धेशिया को जिला सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।

पढ़ें :- पंजाब के पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

इस क्रम में कृपाशंकर मद्धेशिया, विजय जायसवाल, अंजनी जायसवाल, सोनू गुप्ता, सूरज जायसवाल, विजय चौरसिया, राजू भारती और बैजनाथ वर्मा ने मनोज मद्धेशिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

समर्थकों ने कहा कि मनोज मद्धेशिया को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- आश्वासनों से तंग आकर ग्रामीणों ने उठाया फावड़ा, खुद ही सड़क बनाने में जुटे, तीन किमी सड़क के लिए शुरू किया श्रमदान
Advertisement