Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Manoj Tiwari corona infected: केजरीवाल के बाद मनोज तिवारी भी कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

Manoj Tiwari corona infected: केजरीवाल के बाद मनोज तिवारी भी कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Manoj Tiwari corona infected: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बाद अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें :- संभल की असमोली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में भगदड़ का वीडियो वायरल, कांग्रेस और सपा ने लगाया प्रशासन पर गंभीर आरोप

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड के रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉज़िटिव आया हूं। सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

पढ़ें :- BJP और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, इसकी रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार: राहुल गांधी

वहीं, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने ट्वीट कर कहा है कि, मैंने कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं। हल्के लक्षण होने के कारण खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना परीक्षण करवाएं।

 

पढ़ें :- Stock Market Crash : शेयर बाजार में आए भूचाल से निवेशकों के 5.5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, BSE का घट गया मार्केट कैप
Advertisement