Maruti Suzuki Ignis Radiance Edition : मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय इग्निस का एक ज़्यादा स्टाइलिश और फ़ीचर-पैक्ड वैरिएंट(feature-packed variant) लॉन्च किया है। जिसे रेडिएंस एडिशन (Radiance Edition) नाम दिया गया है। 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की प्रतिस्पर्धी कीमत पर, यह नया एडिशन कॉम्पैक्ट, फ़ीचर-रिच कार चाहने वालों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
पढ़ें :- Audi SQ8 भारत में लॉन्च, 507hp की पावर, 4.1 सेकंड में 0-100, लग्जरी और स्पीड का तगड़ा कॉम्बो
प्रीमियम इंटीरियर
इग्निस की अब तक 2.8 लाख यूनिट्स बिक चुकी है। नया रेडिएंस एडिशन कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आया है इसमें आपको प्रीमियम इंटीरियर और मॉडर्न तकनीक के साथ बोल्ड एक्सटीरियर डिज़ाइन देखने को मिलता है। इस कार के डिजाइन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
फीचर्स
इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर सीट के हाइट एडजेस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, TFT स्क्रीन के साथ मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
अगर सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो सेफ्टी के तौर पर इस कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। इस कार में 260 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
इंजन
मारुति सुजुकी इग्निस में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है एक लीटर में 20.89kmpl की माइलेज ऑफर करती है। कार में लगा ये इंजन काफी दमदार है और बेहतर प्रदर्शन करता है।