लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ जनपद के विकास क्षेत्र बक्शी के तालाब के 78 शिक्षकों ने गुरुवार को शिक्षा संकुल के पद से त्यागपत्र दे दिया है। यह सभी शिक्षक स्कूलों में डिजिटाइजेशन के तहत ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध कर रहे हैं।
पढ़ें :- सोनौली:हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य बाइक रैली, जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर
डिजिटाइजेशन के विरोध व शिक्षकों की अन्य मांगों के समर्थन में विकासखंड बक्शी का तालाब लखनऊ के समस्त शिक्षक संकुल ने का परिचय दिखाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बीकेटी के माध्यम से सामूहिक रूप से अपना त्यागपत्र दे दिया है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव ने आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर योगी सरकार को घेरा, बोले-भाजपा सरकार में कुशल अधिकारियों की नहीं है कोई अहमियत
बक्शी के तालाब स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्र होकर इन शिक्षकों ने सरकार के उसे निर्णय का विरोध किया जिसमें ऑनलाइन अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया है। सभी शिक्षकों ने एक साथ सामूहिक रूप से त्यागपत्र देते हुए कहा कि सरकार का रवैया शिक्षा और शिक्षकों के प्रति ठीक नहीं है। शिक्षक खुद ही जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य करते हैं, उन्हें ऑनलाइन अटेंडेंस के दायरे में लाना ठीक नहीं है जबकि सरकार शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा और भी तमाम काम कराती है जो उनके लिए अतिरिक्त काम होता है। इसलिए सरकार को अपने इस निर्णय को वापस लेना होगा।