Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mata Vaishno Devi Bhawan: माता वैष्णों देवी के भवन में भगदड़, अभी तक 12 श्रद्धालुओं की मौत

Mata Vaishno Devi Bhawan: माता वैष्णों देवी के भवन में भगदड़, अभी तक 12 श्रद्धालुओं की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mata Vaishno Devi Bhawan: जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बीती रात भगदड़ मच गई। देर रात दो बजे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दरअसल, नए साल मौके पर यहां दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए थे।

पढ़ें :- Kulgam Encounter : लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

भारी भीड़ होने के कारण यहां रात में भगदड़ मच गई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आठ मृतकों की शिनाख्त हो गई है। इस हादसे के बाद जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जांच कमेटी बिठा दी है। वहीं, इस हादसे को लेकर प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कोरोना काल में इतनी भीड़ कैसे जुट गई और भीड़ जुटी तो सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे?

अब घटना के बाद प्रशासन मुस्तैद हुआ और फिर कुछ घंटों बाद भीड़ को काबू किया गया। वहीं, पीएम मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस पूरे घटना पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही मृतकों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

इस घटना के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि, माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया।

 

पढ़ें :- Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक
Advertisement