Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महापौरों को भी है ’जान पर खतरा’….इसलिए सीएम से मांगा गनमैन….

महापौरों को भी है ’जान पर खतरा’….इसलिए सीएम से मांगा गनमैन….

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। प्रदेश के महापौरों को भी अपनी जान पर खतरा बना रहता है…यही कारण है कि प्रदेश के 12 शहरों के महापौरों ने सूबे के सीएम डॉक्टर मोहन यादव से अपनी सुरक्षा के लिए गनमैन मांगा है। हालांकि अभी इस मामले में विचार मंथन करने के बाद ही सीएम द्वारा फैसला लिया जाएगा लेकिन महापौरों ने सीएम से मुलाकात के दौरान इस संबंध में मांग पत्र जरूर सौंपा है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

 

देश-विदेश भ्रमण के लिए व्यवस्था की जाए

दरअसल बीते दिन इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में 12 शहरों के महापौरों ने सीएम डॉक्टर यादव से मुलाकात की थी और इस दौरान न केवल महापौरों ने शहर विकास को लेकर बात की वहीं अपनी मांगों को भी सीएम के सामने रखा। जिसमें महापौरों के लिए प्रोटोकॉल की बहाली, उनके वित्तीय अधिकार बढ़ाने, नगर निगमों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी को दूर करने, और महापौरों को सुरक्षा और राज्यमंत्री का प्रोटोकाल देने की मांग की। इसके अलावा, महापौरों ने यह भी कहा कि उन्हें मंत्री, सांसद और विधायकों की तरह देश-विदेश भ्रमण के लिए व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने एक सुरक्षाकर्मी की मांग की, क्योंकि वे अक्सर जनता के बीच होते हैं और कई बार अप्रिय घटनाएं घटित हो जाती हैं।

सुरक्षा देने के लिए गृह विभाग को पत्र लिखा जाएगा

पढ़ें :- "पत्नी को लोकसभा टिकट दिलाने के खातिर प्रियंका गांधी को दिए थे 7 करोड़!" गौरव कुमार ने फुल रिफंड की मांग करते हुए आत्मदाह की दी चेतावनी

महापौरों ने अपनी सुरक्षा के लिए गनमैन की मांग भी की और इस संबंध में गृह विभाग को पत्र लिखने की अपील की। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश के नगर निगमों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि महापौरों को सुरक्षा देने के लिए गृह विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

Advertisement