Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Meen Sankranti 2022 : मीन संक्रांति के दौरान करें ये काम, सूर्य भगवान मीन राशि में गोचर करेंगे

Meen Sankranti 2022 : मीन संक्रांति के दौरान करें ये काम, सूर्य भगवान मीन राशि में गोचर करेंगे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Meen Sankranti 2022 : सूर्य भगवान अपनी चाल चलते हुए विभिन्न राशियों की यात्रा करते हुए मीन राशि में पहुंचने वाले है। इस बार सूर्य भगवान मीन राशि में 14 व 15 मार्च की मध्य रात्रि 12:15 बजे प्रवेश करेंगे, जिसे मीन संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा। 15 मार्च दिन मंगलवार को सूर्य  मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही मीन संक्रांति प्रारंभ हो जाएगी। मीन संक्रांति को साल के आखिरी माह की संक्रांति के रूप में मनाते हैं। कहते हैं कि हर माह सूर्य अपना राशि परिवर्तन कर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, जिसे संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। वहीं, इस समय को खरमास  या फिर मलमास  भी कहते हैं। मीन संक्रान्ति  के दौरान नामकरण, विद्या आरंभ, कर्ण छेदन, अन्न प्राशन, उपनयन संस्कार, विवाह संस्कार, गृह प्रवेश तथा वास्तु पूजन आदि मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

मीना संक्रांति के दौरान भूमि दान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। दक्षिण भारत में संक्रांति को संक्रांति कहते हैं। मीन संक्रांति को मीन संक्रांति भी कहा जाता है।

कहा जाता है कि मीन संक्रांति से सूरज की गति उत्तरायण की तरफ बढ़ रही होती है। उत्तरायण होते ही सूर्य के कारण दिन का समय बढ़ने लगता है और रात्रि छोटी होने लगती हैं।

Advertisement