मुंबई। मेगास्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला (Megastar Ram Charan and his wife Upasana Konidela) के घर साथ दो खुशियां आई है। मेगास्टार के घर में जुड़वां बच्चे हुए है। दोनों एक बेटा और बेटी के माता-पिता बने है। बच्चों के जन्म के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की है। रविवार को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जुड़वां बच्चों (twins) के जन्म से पहले की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में पेड्डी’ एक्टर उपासना के बगल में खड़े दिख रहे हैं, जो अपना बेबी बंप दिखा रही हैं। तस्वीर के साथ, एक्टर ने एक कैप्शन भी लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें एक बेटे और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दो बेटियों और एक बेटे का होना हमें बहुत खुशी देता है। हमारे जीवन की महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। मैं अपने सभी फैंस, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं। जो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और हमारा साथ दिया।
पढ़ें :- मेगा स्टार चिरंजीवी ने पोस्ट कर अपने पौत्रों के नाम की घोषणा, कुछ दिन पहले ही रामचरण जुड़वां बच्चों के बने है पिता
यह खबर सुनने के बाद फैंस हैदराबाद के जुबली हिल्स में अपोलो अस्पताल के बाहर जश्न मनाने के लिए जमा हो गए। कई लोग खुश होते और परिवार की एक झलक पाने का इंतजार करते दिखे। राम चरण के पिता, मेगास्टार चिरंजीवी भी नवजात जुड़वां बच्चों से मिलने और कपल को आशीर्वाद देने अस्पताल पहुंचे। यह खबर सबसे पहले राम चरण के पिता मेगास्टार चिरंजीवी (Megastar Chiranjeevi) ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर सभी को नए मेहमानों के बारे में बताया और यह भी बताया कि दादा-दादी बनने के बाद परिवार कैसा महसूस कर रहा है। सभी को उनके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए, मेगास्टार ने लिखा कि अत्यधिक खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ हम यह बताते हुए खुश हैं कि हमारे घर में जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। इन छोटे बच्चों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के रूप में शुद्ध खुशी और दिव्य आशीर्वाद का क्षण है। हम उनकी प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देते हैं। राम चरण और उपासना ने 2023 में अपनी पहली बच्ची, क्लिन कारा का स्वागत किया था। कपल ने अब तक उसे लोगों की नज़रों से दूर रखा है और उसका चेहरा नहीं दिखाया है।