मुंबई। पूरी दुनिया में आज क्रिसमस डे (Christmas Day) मनाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। कोई चर्च जा रहा है तो कोई क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) को सजा रहा है। क्रिसमस ईसाई धर्म का खास त्यौहार है, हालांकि इस दौर में इसे लगभग सभी लोग मनाते हैं। लोग अपने करीबियों और दोस्तों को बधाई देते हैं और सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाते हैं। इसी तरह से कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस डे (Christmas Day) के मौके पर पोस्ट की है। आइए डालते हैं एक नजर।
पढ़ें :- VIDEO: भीड़ ने दुकान में घुसकर बजरंग दल के कार्यकर्ता को जमकर पीटा, क्रिसमस पर लगाया था आपत्तिजनक स्टेटस
तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Actress Tamannaah Bhatia) ने क्रिसमस डे (Christmas Day) के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) सजा रही हैं और उसके साथ पोज दे रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘हो हो हो मेरी क्रिसमस’।
बिग बी ने उठाया कुकीज का लुत्फ
क्रिसमस के अवसर पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा कर लिखा क्रिसमस पर उन्होंने खास कुकीज मंगाकर खाईं। उन्हें इसका स्वाद इतना पसंद आया कि थोड़ी देर बाद फिर से मंगवाएंगे। उन्होंने जहां से ऑर्डर किया, उस दुकान का नाम भी बताया है।
T 5606 – Its Christmas time .. Merry Christmas
.. The smell of fresh dough, the special breads, and the warmth of a holiday kitchen .. The cookies are DELICIOUS .. ordered some today from #HouseofDoh .. go for it .. पढ़ें :- Video-अक्षय कुमार ने फैंस को क्रिसमस के मौके पर दिया बड़ा गिफ्ट,वीडियो पोस्ट कर ‘वेलकम टू द जंगल’ की दिखाई झलक
खूब खाये cookie अभी अभी मँगवा के ;
ज़बान एकदम… pic.twitter.com/KsdqRtDJJj— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 25, 2025
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने पति और अपने बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया है। वह अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गई हैं और पोज दिए हैं।
बिपाशा बसु
अभिनेत्री बिपाशा बसु (Actress Bipasha Basu) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पति करण ग्रोवर के साथ रेड ड्रेस में डांस कर रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘मेरी क्रिसमस।’
मौनी रॉय
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने क्रिसमस के मौके पर लहंगे में पोज दिए हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को क्रिसम की बधाई दी है।
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने क्रिसमस डे मनाया है। दोनों ने क्रिसमस ट्री के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और क्रिसमस की बधाई दी है।
कृति शेट्टी
कृति शेट्टी ने क्रिसमस के मौके पर शानदार पोज दिए हैं। उन्होंने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है।
सोफी चौधरी
रंग-बिरंगी ड्रेस में सोफी चौधरी ने क्रिसमस ट्री के साथ बेहतरीन पोज दिए हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है ‘आप पर एक्स मास का आशीर्वाद बना रहे।’
करिश्मा शर्मा
करिश्मा शर्मा ने क्रिसमस ट्री के पास पोज दिए हैं। उन्होंने इस साल मिले प्यार और सबक के लिए सांता को धन्यवाद कहा है।
अहाना कुमरा
अहाना कुमरा ने क्रिसमस ट्री के साथ कई पोज दिए हैं। उन्होंने अपने फैंस को क्रिसमस पर बधाई दी है।