Met Gala 2024: मेट गाला 2024 में कई देसी लड़कियों ने अपने फैशनेबल लुक में ग्रीन कार्पेट (Green Carpet) पर कदम रखा. जहां आलिया भट्ट और ईशा अंबानी अपनी पारंपरिक जड़ों से जुड़ी रहीं, वहीं नताशा पूनावाला (Natasha Poonawala) ने मैसन मार्जिएला (Maison Margiela) रचना को चुना.
पढ़ें :- अभिनेत्री साई पल्लवी बॉलीवुड में करने जा रही है डेब्यू, एक मई को उनकी फिल्म एक दिन हो रिलीज
हालांकि, भारतीय फैशन एंटरप्रेन्योर मोना पटेल (Indian fashion entrepreneur Mona Patel) के रूप में किसी ने भी इतनी छाप नहीं छोड़ी, जिन्होंने अपनी शानदार क्रिएशन से सभी का ध्यान खींचा.
भारतीय फैशन मुगल मोना पटेल (Mona Patel) ने फैशन इवेंट में शानदार शुरुआत की. उन्होंने मेट गाला 2024 में अपनी शानदार ‘मैकेनिकल बटरफ्लाई’ ड्रेस से सुर्खियां बटोरीं. उनके इस आउटफिट को पॉपुलर स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने स्टाइल किया था. मेट गाला के ग्रीन कार्पेट (Met Gala Green Carpet ) पर मोना जैसे ही पहुंची , सभी कैमरा का ध्यान अपनी ओर खींचा.
उन्होंने गाउन के साथ सबका ध्यान खींचा जो सिर्फ ग्लैमरस दिखाने के लिए काफी था. आइरिस वैन हर्पेन द्वारा तैयार की गई यह खूबसूरत ड्रेस ‘द गार्डन ऑफ टाइम’ की थीम से पूरी तरह मेल खा रही थी. बटरफ्लाई स्लिव और इंट्रीकेट मैकेनिक्स फीचर, यह वास्तव में कला का एक काम था.
Mona Patel wearing a custom Iris van Herpen dress with moving, fluttering butterflies for the 2024 #MetGala ཐིཋྀ pic.twitter.com/YsqqaNWVf9
— nirvaan. (@nirvaanrajpreet) May 6, 2024
पढ़ें :- Mahashivratri 2026 : अमृता फडणवीस का नया भक्ति गीत 'शंभू रे' रिलीज, पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य ने जीता फैंस का दिल
मोना गुजरात के वडोदरा की रहने वाली हैं. उन्होंने रटगर्स यूनिवर्सिटी से शुरुआत की और 2003 में, वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक नए देश में चली गईं. बिजनेस शुरू करने के लिए वह अमेका चली गईं.
अब, वह अपने इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं. कई बिसनेस के साथ दस लाख डॉलर का साम्राज्य चला रही हैं. वोग के अनुसार, उनकी नॉन-प्रॉफिट संस्था कॉउचर फॉर कॉज दूसरों की मदद करने के साथ फैशन को जोड़ता है.