Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Rain alert: मौसम विभाग की चेतावनी इस तारीख को बिजली कड़कने के साथ होगी तेज बारिश

Rain alert: मौसम विभाग की चेतावनी इस तारीख को बिजली कड़कने के साथ होगी तेज बारिश

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मौसम भले ही गर्म हो गया हो लेकिन अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में जरा सा बदलाव देखा जा सकेगा। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च से 20 मार्च के बीच भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा आंधी तूफान और कई जगह पर बिजली भी कड़क सकती है।

पढ़ें :- Jabalpur Mahfil Bar Murder : जबलपुर महफिल बार मर्डर का CCTV फुटेज वायरल, महज 2 सेकंड में युवती पर चाकू से 4 बार किया वार

मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल में 16 मार्च से 20 मार्च तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा 17 मार्च को ओले भी पड़ सकते है वहीं झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 से 20 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 17 औऱ 19 मार्च को बारिश होने के आसार है।

वहीं, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 16, 18 और 19 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 16-20 मार्च, केरल में 17 और 18 मार्च को बारिश होने जा रही है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 16-22 मार्च के बीच बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Advertisement