Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर नोएडा ले जाकर महीनों तक किया गैंगरेप, विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर नोएडा ले जाकर महीनों तक किया गैंगरेप, विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

एटा । यूपी के एटा जिले में नाबालिग लड़की से कथित गैंगरेप के आरोप में दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर 21 अप्रैल को जैथरा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 को दोपहर करीब 2 बजे एटा निवासी लव कुमार और गोरे लाल यादव मेरी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर नोएडा ले गए। उसकी मौसी ने नोएडा में उनके लिए किराए का कमरा बुक कराया, जहां मेरी बेटी के साथ गलत काम किया गया। जब मेरी बेटी ने विरोध किया तो दोनो ने कहा कि उन्होंने एक वीडियो बना लिया है और वे वायरल कर देंगे। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड पर उनकी बेटी की जन्मतिथि बदलकर उसे वयस्क दिखा गया।

शिकायत में कहा गया कि उन्होंने लड़की के साथ मारपीट की और 19 अप्रैल को उसे जैथरा क्रॉसिंग पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अलीगंज क्षेत्राधिकारी सुधांशू शेखर ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एटा के एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने लड़की के अपहरण और गैंगरेप के मामले में कहा कि प्रथम दृष्टया हमने पाया है कि लड़की एक आरोपी को जानती थी। वही आरोपी लड़की को नोएडा ले गया। वहां उसके साथ वारदात की बात सामने आइ है। लड़की को मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वह सदमे में है, लेकिन स्थिर है। उन्होंने भरोसा जताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर
Advertisement