Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Mint face pack: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं पुदीने का फेसपैक, स्किन को करेगा ठंडा और कील मुहांसो और दाग धब्बों से छुटकारा

Mint face pack: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं पुदीने का फेसपैक, स्किन को करेगा ठंडा और कील मुहांसो और दाग धब्बों से छुटकारा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Mint face pack: गर्मियों में पुदीने सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। यह स्किन को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और चेहरे के कील मुहांसों से छुटकारा दिलाता है। पुदीने का फेसपैक लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते है।

पढ़ें :- Benefits of honey and aloe vera gel: स्किन के लिए क्या है अधिक बेहतर एलोवेरा जेल या फिर शहद

पुदीने में सैलिसिलिक एसिड होता है। ये स्किन को क्लीन और हेल्दी रखता है। अगर किसी के चेहरे पर मुहांसे हो गए है तो उन्हे पुदीने को चेहरे पर लगाना चाहिए। पुदीने से स्किन सॉफ्ट होती है।

पुदीने को चेहरे पर लगाने के लिए इसके पत्तो को अलग करके धो कर साफ कर ले फिर पीस कर पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। जब सूख जाए तो इसे धो लें। पुदीने के पत्तों का फेसपैक हफ्ते में दो से तीन पर लगा सकते है।

मुंहासों से निपटने के लिए पुदीने के पत्तों और तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करें। पुदीने और तुलसी के पत्तों में पानी मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। पुदीने और तुलसी के पेस्ट को चेहरे पर बीस मिनट के लिए लग रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरे पर वॉश कर लें।

पुदीने के पत्तों में पानी और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। बीस मिनट बाद स्किन को सादे पानी से क्लीन कर लें। मुंहासों की समस्या से निपटने के लिए ये एक बहुत ही अच्छा तरीका है।

पढ़ें :- Benefits of sesame oil: हेल्थ के लिए ही नहीं बालों और स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है तिल का तेल
Advertisement