Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Mint Health Tips : हरा पुदीना स्वाद और सेहत का रखवाला है , कई बीमारियों में है रामबाण

Mint Health Tips : हरा पुदीना स्वाद और सेहत का रखवाला है , कई बीमारियों में है रामबाण

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mint Health Tips : औषधीय पुदीना में सेहत के राज छिपे हुए है। बढ़ते तापमान वाले इस मौसम में पुदीना शरीर के पाचन तंत्र को नियंत्रित रखता है।इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलेगी और पेट की समस्याएं दूर होंगी। इसके साथ् ही साथ ही स्किन पर निखार आएगा।

पढ़ें :- Desi snacks : स्वाद और पोषण से भरपूर ये हैं देसी स्नैक्स, लंबे समय तक ऊर्जा देने में सक्षम

लू से बचाए
गर्मी में लू से बचने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। घर से बाहर जाना हो तो पुदीने का रस पिएं या इससे तैयार शरबत पीकर ही घर से निकलें। लू यानी हीट स्ट्रोक से बचाव होगा। गर्मी में जब भी पेट दर्द होए तो पुदीने को जीरा काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खाएं। पेट दर्द में आराम मिलता है।

पुदीने की पत्तियों का रस
हैजा होने पर आप घरेलू उपायों में पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। हैजा , कई बार दूषित भोजन और पानी पीने से होता है। गर्मी में इस रोग के होने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें दस्त अधिक होता है। यदि समय पर इसका इलाज ना कराया जाए, तो हैजा खतरनाक साबित हो सकता है। पुदीने की पत्तियों का रस, प्याज का रस, नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से फायदा होगा।

Advertisement