Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Mint Potatoes: गर्मियों में ऐसे बनाएं चटपटे पुदीने वाले आलू, पेट को मिलेगी ठंडक

Mint Potatoes: गर्मियों में ऐसे बनाएं चटपटे पुदीने वाले आलू, पेट को मिलेगी ठंडक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मियों में पुदीना का किसी भी रुप में सेवन फायदेमंद होता है। चाहे पुदीने का पना बनाया जाये चाहे पुदीने की चटनी या फिर कुछ और। पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पेट के लिए फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

आज हम आपको पुदीने वाले आलू बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में बहुत टेस्टी होता है। आप इसे लंच में रोटी पराठे के साथ या फिर अरहल की दाल और चावल के साथ खा सकते है। तो चलिए जानते हैं पुदीने वाले आलू बनाने का तरीका।

पुदीना आलू बनाने के लिए जरुरी सामग्री

उबला हुआ छोटा छोटा आलू 6, पुदीना पत्ती 1/2 कप, धनिया पत्ती 1/2 कप, हरी मिर्च 2, अमचूर पाउडर 2, चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/3 चम्मच ,नमक स्वादानुसार, जीरा एक चम्मच , तेल या घी आवश्यकतानुसार

पुदीना आलू बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

पुदीना आलू बनाने के लिए सबसे पहले धनिया और पुदीना को अच्छी तरह से धोकर डंठल से अलग करें और मिर्च के साथ ग्राइंडर में डालें। थोड़ा-सा पानी डालकर बारीक पेस्ट पीस लें। पैन में तेल गर्म करें और जीरा डालें।

जब जीरा चटकने लगे तो उसमें धनिया-पुदीना का पेस्ट डालें और लगातार चलाते हुए कम-से-कम चार से पांच मिनट तक पकाएं। अब कड़ाही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालें।

अच्छी तरह से मिलाएं और दो से तीन मिनट और पकाएं। अब उबले हुए बेबी पोटैटो का छिलका छीलकर ग्रेवी में डालें। अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ा-सा पानी डालें और कड़ाही को ढककर ग्रेवी को धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं। जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तो गैस ऑफ करें और दाल व रोटी के साथ इस सूखी सब्जी को सर्व करें।

Advertisement