बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के गुलावठी के बराल गांव में शरारती तत्वों ने चार मंदिरों की लगभग एक दर्जन से अधिक मूर्तियों को खंडित कर दिया है। आक्रोशित ग्रामिणों ने जमकर हंगामा किया। घटना से गुस्साए गांव वालों और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया है।
पढ़ें :- Success Story: मेहनत और लगन हो तो दूर नहीं होती मंजिल , मुश्किल हालतों से लड़ कर पवन कुमार ने क्रैक कर दी यूपीएससी परीक्षा
साथ ही आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, साथ ही पीएसी भी बुलाई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक के आला अधिकारी गांव पहुंच गए हैं।
आस्था पर वार… बुलंदशहर के गुलावठी के बराल गांव में शरारती तत्वों ने चार मंदिरों की लगभग एक दर्जन से अधिक मूर्तियों को किया खंडित pic.twitter.com/yeOfIEEJKW
— princy sahu (@princysahujst7) June 1, 2023
पढ़ें :- Video: बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहे पुल के तीन बीम धाराशाही, देखें वीडियो
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पीएसी भी बुलाई गई है। बता दें कि यह घटना बुलंदशहर के गुलावठी के बराल गांव की है। यहां चार अलग-अलग मंदिरों की बारह से अधिक मूर्तियों को खंडित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मंदिर को सील कर दिया है। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। हिंदू एक्शन आर्मी के अध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि गांव में सौ साल से भी पुराना मंदिर है। गुरुवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो, चार मंदिरों में देव प्रतिमाओं को खंडित देखकर हैरान रह गए। भगवान की खंडित मूर्तियों को देख उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।इसके बाद जैसे जैसे खबर फैली लोग एकत्र हो गए।