Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी का इन दिगग्ज राज्यसभा सांसदों को दिया दो टूक संदेश, लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की करें तैयारी

Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी का इन दिगग्ज राज्यसभा सांसदों को दिया दो टूक संदेश, लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की करें तैयारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सियासी और जातीय समीकरण दुरुस्त करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी मिशन 2024 (Mission 2024) के लिए नई रणनीति पर भी काम कर रही है। इस रणनीति के तहत राज्यसभा की सदस्यता वाले दिग्गज कैबिनेट मंत्रियों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी है। जानकारों का कहना है कि संघ की ओर से भी भाजपा को इस बाबत सलाह दी गई है। ये सभी दिग्गज कैबिनेट मंत्री दो या इससे अधिक बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

सूत्रों के मुताबिक इन दिग्गज मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने का संकेत दे दिया गया है। इनमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर का नाम भी शामिल है। इन दोनों प्रमुख चेहरों के साथ ही धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मनसुख मंडाविया, अश्वनी वैष्णव, पीयूष गोयल, पुरुषोत्तम रुपाला और सर्बानंद सोनोवाल को भी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है।

दिग्गज मंत्रियों को नेतृत्व ने दिया संदेश

जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कई दिग्गज मंत्रियों को साफ संदेश दिया गया है कि पार्टी दो या दो से अधिक बार राज्यसभा सांसद रह चुके नेताओं को फिर से राज्यसभा का सदस्य नहीं बनाएगी। ऐसे में इन मंत्रियों को अपने गृह राज्यों में उपयुक्त लोकसभा सीट खोजने और सक्रिय होने का संदेश दिया गया है। पार्टी नेतृत्व के इस संदेश के बाद कई दिग्गज मंत्रियों ने अपने लिए सुरक्षित सीटें खोजने के साथ चुनाव लड़ने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

दो या दो से अधिक बार राज्यसभा सदस्य रहने वाले कैबिनेट मंत्रियों में निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला और मनसुख मंडाविया जैसे दिग्गज कैबिनेट मंत्री भी शामिल है। पार्टी नेतृत्व का संकेत मिलने के बाद इन मंत्रियों ने अपनी चुनावी रणनीति का खाका तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा के ये सभी दिग्गज नेता अपने गृह राज्यों की लोकसभा सीटों से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

पिछले चुनाव में भी आजमाया था दांव

भाजपा की ओर से पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी इस रणनीति पर अमल किया गया था। उस समय पार्टी नेतृत्व की ओर से स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद और हरदीप सिंह पुरी जैसे चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा गया था। स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनाव हराने में कामयाबी हासिल की थी। अब भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी ऐसे दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारने वाली है जो मौजूदा समय में राज्यसभा के सदस्य हैं।

ओडिशा की सीट से लड़ेंगे धर्मेंद्र प्रधान

भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व का मानना है कि तमिलनाडु और ओडिशा जैसे इलाकों में पार्टी को अभी तक अच्छी सफलता नहीं हासिल हो चुकी है। ऐसी स्थिति में पार्टी इन इलाकों में अपना प्रदर्शन सुधारना चाहती है। धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा की किसी सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। धर्मेंद्र प्रधान 2009 में ओडिशा की देवघर लोकसभा सीट से चुनावी जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार भी वे ओडिशा से ही चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि वे राज्य की ढेकानाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

निर्मला सीतारमण भी उतरेंगी मैदान में

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर को तमिलनाडु की लोकसभा सीटों से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। भूपेंद्र यादव को राजस्थान या हरियाणा की किसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। पुरुषोत्तम रुपाला को गुजरात का दिग्गज नेता माना जाता है और वे मौजूदा समय में तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य हैं। जानकारों का कहना है कि वे गुजरात की अमरेली या राजकोट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुजरात में अपने लिए सुरक्षित लोकसभा सीट की तलाश में जुटे हुए हैं। उनके भावनगर या पोरबंदर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है।

सिंधिया को भी जंग में उतारने की तैयारी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 2020 में भाजपा की ओर से पहली बार राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था मगर जानकारों के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनाव में वे मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हरदीप सिंह पुरी को 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था मगर उन्हें भी अगले लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा जा सकता है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी की ओर से मिशन 2024 की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं और पार्टी दिग्गज चेहरों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की कोशिश में जुट गई है।

लिस्ट में इन मंत्रियों का नाम

1. वित्त, कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारामन तमिलनाडु से चुनावी मैदान में आ सकती हैं।

2. विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर तमिलनाडु से ताल ठोंक सकते हैं।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

3. वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता, कपड़ा मामलों के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल महाराष्ट्र से लड़ सकते हैं।

4. शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के उड़ीसा से चुनावी समर में उतरने की संभावना है।

5. नारायण राणे – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, महाराष्ट्र ।

6. सर्बानंद सोनोवाल – आयुष, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग,असम।

7. ज्योतिरादित्य सिंधिया – नागरिक उड्डयन, स्टील, एमपी।

8. अश्विनी वैष्णव – रेलवे, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, उड़ीसा।

9. हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम, हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स, पंजाब या जम्मू-कश्मीर।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे

10. मनसुख मंडाविया – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन,गुजरात।

11. भूपेंद्र यादव – पर्यावरण और श्रम, हरियाणा या राजस्थान।

12. परषोत्तम रुपाला – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी, गुजरात।

Advertisement