Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का दीवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में हुई 3 फीसद की बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का दीवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में हुई 3 फीसद की बढ़ोतरी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्‍ली। केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) ने केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) को दिवाली गिफ्ट दिया है। मोदी सरकार के इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। दरअसल, मोदी सरकार ने महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance, DA) में 3 फीसद की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

इस बढ़ोत्तरी से सरकारी कर्मचारियों का डीए 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। गुरुवार सुबह हुई कैबिनेट बैठक की समाप्ति के बाद केद्रीय मंत्री अनुराठ ठाकुर ने यह घोषणा की। बता दें कि, डीए के बढ़ने से अगर किसी व्‍यक्ति की बेसिक सैलरी 20000 रुपए महीना है तो उसे सालाना करीब 7200 रुपए का फायदा होगा।

बता दें कि, जुलाई के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोत्तरी पर लगी रोक को सरकार ने हटा दिया था। साथ ही उसमें बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था।

Advertisement