उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौकरी न मिलने से नाराज युवक ने खुद को मौत के हवाले कर दिया। सुसाइड करने से पहले अपने से एक लेटर छोड़ा है। सुसाइड लेटर में युवक ने अपनी डिग्रियां जलाने और नौकरी न मिलने का जिक्र किया है।
पढ़ें :- Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें
सुसाइड लेटर में लिखा है कि-
“मेरे माता पिता मुझकों माफ कर देना मैं आपको धोखा देने जा रहा हूं। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाये। मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। मैं अब और जीना नहीं चाहता हूं। हमें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नही थी। बस हमारा मन भर गया है और मैं सबका साथ छोड़ने जा रहा हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना। आज का दिन हमारे लिए आखिरी है। आज हमने अपनी मां के साथ खाना खाया और हम अपने मां बाप को धोखा देने जा रहे हैं। पापा का ख्याल रखना और बोल देना हमारा तुम्हारा इतना साथ था। संगीता की शादी अच्छे से करना भले ही हम नहीं है। हमने बीएससी के सारे कागज जला दिए हैं। क्या फायदा ऐसी डिग्री का जो एक नौकरी न दिला सकी। हमारी आधी उम्र पढ़ते पढ़ते निकल गयी इसलिए हमारा मन भर गया है।” बृजेश पाल
युवक के परिजनों के अनुसार, युवक ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी, तभी से वह बहुत परेशान चल रहा था। पुलिस को युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक युवक का नाम ब्रजेश पाल है। सुसाइड की ये घटना सदर क्षेत्र के भुड़ गांव की है। वहीं सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके निशाना साधा है।
ये एक बेहद दुखद ख़बर है कि बेरोज़गारी की त्रासदी से निराश होकर कन्नौज में एक युवा बृजेश पाल ने फांसी लगाकर जान दे दी और और ऐसा करने से पहले उसने अपनी सारी डिग्रियां जला डाली।
पढ़ें :- UP Bhojpuri Academy : UP सरकार ने भोजपुरी अकादमी में 5 नए सदस्य किए नामित, मजबूत होगी सांस्कृतिक और सामाजिक पहुंच
जीवन देना कोई समाधान नहीं होता, संघर्ष ही समाधान का रास्ता निकालता है। भाजपा सरकार में नौकरी की उम्मीद… pic.twitter.com/9FrHQrk3ec
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 23, 2024