Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Monsoon Health Tips : बारिश का मौसम हरियाली के अलावा बीमारियां भी लेकर आता है, ऐसे रखें सेहत का ख्याल

Monsoon Health Tips : बारिश का मौसम हरियाली के अलावा बीमारियां भी लेकर आता है, ऐसे रखें सेहत का ख्याल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tips For Monsoon : बरसात का मौसम सुहावना होता है। इस समय प्रकृति अपनी सुंदरता बिखेरती है। ठंडी हवा और सोंधी खुशबू बिखेरता मौसम सभी को खुशगवार लगता है। मानसून में बारिश अधिक होती है। इस मौसम में खाने पीने पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बहुत से खाद्य पदार्थ इस मौसम में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। इन पदार्थों को खाने से इन्फेक्शन खतरा बना रहता है। आइये जानते है इन चीजों के बारे में जिनको मानसून के सीजन में नहीं खाने से बचना चाहिए।  बारिश की बूंदों से कम से कम भीगने का प्रयास करें।

पढ़ें :- रोज रोज जल्दी में नहीं खाते ब्रेकफास्ट तो शरीर को होते हैं ये नुकसान

हाइड्रेट रहना जरूरी
बारिश के मौसम में हम सभी कम पानी पीते हैं, लेकिन स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को हाइड्रेट रहना जरूरी है।इस मौसम में दही के स्थान पर नींबू का इस्तेमाल करें।

ताजी हरी सब्जियां और संतरे खाएं
स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। ऐसा करने का सबसे आसान तरीका आपके विटामिन सी का सेवन बढ़ाना है। विटामिन सी से भरपूर आहार लेने के लिए अंकुरित अनाज, ताजी हरी सब्जियां और संतरे खाएं।

विभिन्न संक्रमण हो सकते हैं
स्ट्रीट फूड आमतौर पर मसालेदार, जंक फूड खाने से बचना चाहिए। इससे सूजन, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, आप कभी भी निश्चित नहीं हो सकते कि स्ट्रीट फूड के अंदर क्या जाता है। भोजन बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली सब्जियां और पानी लगातार नमी के संपर्क में आ सकते हैं और दूषित भी हो सकते हैं। इन अस्वच्छ स्थितियों के कारण व्यक्ति को टाइफाइड से लेकर हैजा तक विभिन्न संक्रमण हो सकते हैं।

पढ़ें :- Falsa Fruit Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है फालसा फल, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है
Advertisement