Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Monsoon Updates : 24 घंटों में तेजी से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Monsoon Updates : 24 घंटों में तेजी से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश की संभावना

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के दक्षिण स्थित केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन उत्तर और पूर्व के राज्यों में लोग अभी भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले 24 घंटे के मौसम को लेकर अहम जानकारी दी गयी।

पढ़ें :- मोदी सरकार में शान, शोहरत और सत्ता की राजनीति चल रही है, इसमें सत्य की कोई जगह नहीं: प्रियंका गांधी

मौसम विभाग की ओर बताया गया है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चलने के आसार है। इन इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव के चलते केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जाताई जा रही है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों में बिपरजॉय चक्रवात के कारण यूपी, बिहार, झारखंड में मौसम तेजी से बदलने वाला है। इन इलाकों में बादल छाए रह सकते। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को अपनी लूट का ATM बना लिया है
Advertisement