Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Moong Dal Karel recipe: वही सब्जियां खा खाकर हो गई हैं बोर तो आज लंच या डिनर में ट्राई करें मूंग की दाल की करैल की रेसिपी

Moong Dal Karel recipe: वही सब्जियां खा खाकर हो गई हैं बोर तो आज लंच या डिनर में ट्राई करें मूंग की दाल की करैल की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Moong Dal Karel recipe: वैसे तो गर्मियों में सब्जियों के तमाम ऑप्शन होते हैं अगर बदल बदल कर भी खाया जाय तो बोरियत कम होगी। लेकिन अगर फिर भी आप वही सब्जियां खा खाकर बोर हो गये हो या फिर घर में कोई सब्जी न हो तो आज हम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आये है। वो रेसिपी है मूंग की दाल की करैल।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं 

खाने में यह बहुत टेस्टी होती है ग्रेवी वाली इस सब्जी को आप रोटी ,पराठा या चावल के साथ खा सकते है। मूंग की दाल वैसे भी बहुत हेल्दी और शरीर को ताकत पहुंचाने वाली है। खाने में भी इतनी टेस्टी होती हैं कि एक बार खाएंगी तो बार बार खाने का मन करेगा। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

मूंग की दाल का करैल बनाने के लिए जरुरी सामग्री

बिना छिलका मूंग दाल- 2 कप टूटी
मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच पाउडर
तेल- तड़के के लिए 1 टेबल स्पून
हींग- 2 चुटकी या आधा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया- 1 टेबल स्पून
पानी- 2 से तीन गिलास
नमक- स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार

मूंग की दाल का करैल बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- प्रधान मंत्री जी भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते ट्रम्प के सामने, जॉर्जिया मेलोनी के पलटवार बाद केजरीवाल ने मोदी को घेरा

मूंग की दाल का करैल बनाने के लिए सबसे पहले बिना छिलके वाली मूंग दाल को तकरीबन 2 घंटे के लिए पानी में भीगने के लिए रखें। अच्छी तरह से भीगने के बाद इसे धोकर इसके छिलके अलग कर लें। छिलके जब अलग हो जाएं तो दाल का पानी अलग करके छान लें। इसके बाद इसको मिक्सी की मदद से अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि इस पेस्ट में बहुत ज्यादा पानी न मिलाएं। ऐसा करने से आपका पेस्ट खराब हो सकता है।

इसके बाद मूंग दाल के पेस्ट में एक चुटकी हींग और आवश्यकतानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसको फिर करीब 5 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें।अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लेंगे। इसके बाद तैयार हो चुके पेस्ट की पकौड़ियां धीमी आंच में बना लेंगे। पकौड़ियां जब गोल्डन ब्राउन होने लगें तब इन्हें एक प्लेट में निकाल लेंगे. इसके इसी कढ़ाही में करायल के लिए मसाला तैयार करेंगे।

इसके लिए कढ़ाही में तेल डालें और उसमें लहसुन व प्याज का पेस्ट बनाकर डालें। जब इस पेस्ट से तेल अलग होने लगे तब इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला डालें। इसमें आवश्यकतानुसार नमक डालकर पानी डालें और ग्रेवी तैयार करें। जैसे ही पानी और मसाले अच्छी तरह पक जाएं, तब गैस की फ्लेम धीमी करके उसमें पकौड़ियां डालें और ढककर रख दें। मूंग दाल से तैयार करायल पर हरी धनिया से गार्निश करें और चावल या रोटियों के साथ सर्व कर सकते हैं।

Advertisement