Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. muli ke patton sabji: पाइल्स और कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर करती है मूली के पत्तो की सब्जी, ये है बनाने का तरीका

muli ke patton sabji: पाइल्स और कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर करती है मूली के पत्तो की सब्जी, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोग मूली को तो सलाद के तौर पर काट कर खा लेते हैं लेकिन इनके पत्तों को फेंक देते है। पर क्या आप जानते हैं मूली में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन,विटामिन के,विटामिन सी और फोलिक एसिड जैसे तमाम खनिज अधिक मात्रा में पाये जाते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इसका सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है। मूली के पत्तों का सेवन करने से भी तमाम बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। जिन लोगो को कब्ज, एनीमिया या पाइल्स है दिक्कत है उनके लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको मूली के पत्तों की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है इसे आप दाल चावल के साथ खा सकते है।

मूली पत्तों की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामान

मूली पत्ते – 1/2 किलो
मूली – 2
प्याज – 2
लहसुन – 8-10 कलियां
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी ्सपून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
मेथी दाना – 2 टी स्पून (वैकल्पिक)
राई – 1/2 टी स्पून
सौंफ – 1/2 टी स्पून
खड़ी लाल मिर्च – 5-6
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

मूली पत्तों की सब्जी बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मूली के पत्तों की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मूली के पत्ते लें और उन्हें अच्छे से धो लें। इसके बाद इन्हें बारीक काट लें। अब मूली लें और इन्हें भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। प्याज और लहसुन की कली के भी बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, मेथीदाना, राई और सौंफ डालकर कुछ सेकंड तक भूनें और तड़का लगाएं।

कुछ सेकंड तक भूनने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं। कुछ देर बाद बारीक कटी प्याज और लहसुन डालकर सेकें। इन्हें तब तक भूनना है जब तक कि प्याज का रंग हल्का गुलाबी न हो जाए। इसके बाद मसाले में कटी मूली डालें और फ्राई करें।

इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिलाएं। अब मूली के पत्ते और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। अब कड़ाही को ढंक दे और सब्जी को 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। जब मूली के पत्ते और मूली ठीक से नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें। स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर मूली पत्तों की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे लंच या डिनर में बना सकते हैं।

Advertisement