मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) का एक और मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक महिला को इसका शिकार बनाया है। उन्होंने महिला से 1.7 लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं, साइबर ठगों ने वीडियो कॉल (Video Call) में उसे कपड़े उतारने के लिए भी मजबूर किया।
पढ़ें :- Lucknow Fire: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, आर्थिक मदद का भी किया एलान
पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार मामला मुंबई के बोरीवली ईस्ट इलाके (Borivli East Area) का है। पीड़ित महिला एक फॉर्मा कंपनी में काम करती है। जानकारी के अनुसार ठगों ने उससे पहली बार 19 नवंबर को और एक बिजनेसमैन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में उसके शामिल होने का आरोप लगाया। ठगों ने उसको गिरफ्तार करने की धमकी भी दी।
खाता वेरिफिकेशन के नाम पर ट्रांसफर कराए पैसे
ठगों ने महिला को वीडियो कॉल (Video Call) के दौरान पूछताछ के लिए होटल में कमरा बुक करने के लिए कहा। इसके बाद बैंक खाता वेरिफिकेशन (Bank Account Verification) के नाम पर कॉल के दौरान ही उससे 1.7 लाख रुपये भेजने के लिए ठगों ने कहा। महिला डरकर वह सब कुछ करती रही, जो ठग कह रहे थे। फिर ठगों ने उससे कहा कि उसका बॉडी वेरिफिकेशन (Body Verification) करना है, इसलिए कपड़े उतारे।
पुलिस ने शुरू की जांच
पढ़ें :- जयपुरिया संस्थान के 30वां दीक्षांत समारोह में 358 छात्रों को डिप्लोमा और दो शोधार्थियों को फैलोशिप से किया गया सम्मानित
महिला को जब धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में मामले की शिकायत की। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने 28 नवंबर को मामले में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।