Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mumbai Heavy Rain : मुंबई में भारी बारिश से लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं ट्रेनें

Mumbai Heavy Rain : मुंबई में भारी बारिश से लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं ट्रेनें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mumbai Heavy Rain : मुंबई में भारी बारिश के कारण कुछ हिस्सों में जलभराव के चलते यातायात पर असर पड़ा है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से मंगलवार सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही है। ट्रेन लेट चलने की जह से हजारों यात्रियों को अपने ऑफिस पहुंचने पर समय पर पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ा।  महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में हालात काफी खराब होते जा रहे हैं। मुंबई और उसके उपनगरों में बीती रात और आज सुबह हुई भारी बारिश के चलते शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को प्रभावित जिलों में पहुंचकर देखरेख कर हालात को काबू में लाने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी तट पर कई क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी शामिल हैं। आईएमडी ने अपने 5 दिनों के पूर्वानुमान में शुक्रवार तक मुंबई और ठाणे में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

 

Advertisement