Murder: जौनपुर (jaunpur) में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात हुई। इस वारदात के बाद कानून व्यवसथा पर सवाल उठने लगे हैंं। घटना शुक्रवार सुबह की है, जबकि बक्शा थाना क्षेत्र के मई बाजार के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले 55 वर्षीय अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पढ़ें :- Lucknow News : बाल आयोग की टीम ने अवैध मदरसे से 21 बच्चों को कराया मुक्त, दी जाती थी कट्टरपंथी तालीम
वारदात के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र बरपुर निवासी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रोज की तरफ भाई योगेश यादव (Yogesh Yadav) के साथ सुबह टहलने के लिए गए थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे।
इस दौरान नकाबपोश बदमाशों ने नमस्ते करते हुए नाम पूछा। अखिलेश (Akhilesh Yadav) के नाम बताते ही पीछे बैठा बदमाश सीने पर गोली मार दी। गोली लगते ही अखिलेश यादव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। वहीं, वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए हैंं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।