Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Nagpanchami 2024: आज नागपंचमी के मौके पर घर में मीठे में बनाएं सेंवई, ये है इसे बनाने का तरीका

Nagpanchami 2024: आज नागपंचमी के मौके पर घर में मीठे में बनाएं सेंवई, ये है इसे बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज नागपंचमी का त्यौहार है। त्यौहारों के मौके घरों में तरह तरह के पकवान और मीठा बनाया जाता है। कुछ लोग खीर बनाते है तो कुछ लोग सेंवई बनाना पसंद करते है। एक तो यह बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है दूसरा खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UPI लेनदेन पर MDR लगाने को लेकर भड़कीं मायावती, बोलीं- दोनों हाथों से टैक्स वसूली है सरकार की नई व्यवस्था

मीठी सेंवई बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 चम्मच देसी घी
फुल क्रीम दूध
5 चम्मच मिल्क पाउड
पिसी हुई हरी इलाइची
चिरौंजी
बारीक कटे काजू और बादाम और पिस्ता

सेवई की खीर बनाने की आसान रेसिपी

सेवई की खीर बनाने के लिए सबसे पहले सेवई को 2 चम्मच देसी घी में हल्का रोस्ट कर लें। इससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएंगे। सेवई को हल्दा ठंडा होने दें। अब एक कड़ाही या पैन में फुल क्रीम दूध डालकर उबालने के लिए रखें। दूध में 1 उबाल आने के बाद भुनी हुई सेवईं डाल दें और लगातार चलाते रहें। अब एक बाउल में 5 चम्मच मिल्क पाउडर को दूध के साथ घोलकर मिक्स कर लें।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

जब सेवई हल्की गल जाएं तो दूध में मिल्क पाउडर वाले घोल को छानते हुए मिला दें।सेवई की खीर में दूध अपने हिसाब से रखें। वैसे सेवई रखने पर ठंडी होकर गाढ़ी हो जाती हैं। इसलिए इन्हें पतला ही बनाएं। अब सेवई में अपने स्वाद के हिसाब से चीनी मिला दें।

सेवई में असली फ्लेवर आएगी पिसी हुई हरी इलाइची से, तो करीब3-4 इलाइची को पीसकर सेवई में डाल दें। अब चिरौंजी दाना, बारीक कटे काजू और बादाम और पिस्ता डाल दें। सारी चीजों को मिलाने के बाद सेवई की खीर को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें। जब सेवई खीर ठंडी हो जाए तो इसे खाने के साथ स्वीट के तौर पर सर्व करें।

Advertisement