Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘नरवणे ने एक्स पर पोस्ट किया है- ‘हेलो दोस्तों, मेरी किताब अब अवेलेबल है…’ राहुल गांधी का पूर्व आर्मी चीफ की अप्रकाशित किताब पर बड़ा बयान

‘नरवणे ने एक्स पर पोस्ट किया है- ‘हेलो दोस्तों, मेरी किताब अब अवेलेबल है…’ राहुल गांधी का पूर्व आर्मी चीफ की अप्रकाशित किताब पर बड़ा बयान

By Abhimanyu 
Updated Date

MM Naravane Unpublished Book Row : मोदी सरकार और विपक्ष के बीच पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब पर हो रहे विवाद पर छिड़े विवाद पर एक नया मोड़ आया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि एमएम नरवणे ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके बताया है कि उनकी किताब उपलब्ध है।

पढ़ें :- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना कोर्ट से एक केस में मिली जमानत, फिर भी बेऊर जेल से नहीं आएंगे बाहर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, “एमएम नरवणे ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है, ‘हेलो दोस्तों, मेरी किताब अब अवेलेबल है। लिंक फॉलो करें। हैप्पी रीडिंग’। या तो एमएम नरवणे झूठ बोल रहे हैं, या पेंगुइन झूठ बोल रहा है। मैंने आर्मी चीफ पर विश्वास करना चुना। उनमें से एक झूठ बोल रहा है। क्या आप एमएम नरवणे के बजाय पेंगुइन पर विश्वास करेंगे? किताब में कुछ ऐसी बातें हैं जो सरकार के लिए असुविधाजनक हैं।”

पढ़ें :- तानाशाह मोदी सरकार याद रखे, हर कदम पर आदिवासियों के साथ हैं, हम उनके अधिकार छिनने नहीं देंगे : राहुल गांधी

उन्होंने आगे विपक्षी सांसदों द्वारा उनके विरोध के दौरान दिखाए जा रहे एक पोस्टर की ओर इशारा किया, और कहा, “इंडो-US ट्रेड डील एमएम नरवणे की किताब, एपस्टीन, और कई अन्य की वजह से हुई।” बता दें कि राहुल गांधी जिस पोस्ट की बात कर रहे हैं वह नरवणे ने 15 दिसंबर 2023 में किया था। हालांकि, पब्लिशर पेंगुइन रेनडम हाउस इंडिया ने कहा है कि यह किताब जनता को उपलब्ध नहीं करायी गयी है।

Advertisement