Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा पालिका अध्यक्ष ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को दी सिलाई मशीनें,नए पदाधिकारियों का किया सम्मान

नौतनवा पालिका अध्यक्ष ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को दी सिलाई मशीनें,नए पदाधिकारियों का किया सम्मान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न किए। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय के सभागार में गोरखा समाज कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें :- तहसील दिवस में पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी की कड़ी नाराज़गी 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, बीडीओ पर कार्रवाई की चेतावनी

कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। पालिका अध्यक्ष त्रिपाठी ने गोरखा महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट कीं। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में गोरखा समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डम्बर बहादुर गुरुंग, उपाध्यक्ष तुल बहादुर थापा और कोषाध्यक्ष सुनील क्षेत्री मौजूद रहे। सचिव श्याम किशोर थापा, उप सचिव अजय राणा भी उपस्थित थे। भूतपूर्व सैनिक नर बहादुर राना, मोहन थापा और रामकुमार थापा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से रानी थापा, सुनीता थापा, सुषमा थापा और प्रियंका गौड़ सहित नगर पालिका के सभासद भी मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसम्पर्क: पानी–सड़क की समस्याएँ होंगी प्राथमिकता, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे
Advertisement