Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Nautapa 2026 : नौतपा में 9 दिन सूरज बरसाएगा आग  , जानें के नियम

Nautapa 2026 : नौतपा में 9 दिन सूरज बरसाएगा आग  , जानें के नियम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nautapa 2026 :  सनातन धर्म में नौतपा का विशेष महत्व है। धर्मग्रंथों में नौतपा को लेकर विशेष नियम बताए गए है। पंचांग के अनुसार , नौतपा ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले वे 9 सर्वाधिक गर्म दिन होते हैं, जब सूर्य देव ‘रोहिणी नक्षत्र’ में प्रवेश करते हैं। नौ दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ती है। इस दौरान शरीर, मन और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ नियमों का पालन बताया गया है।

पढ़ें :- Nautapa 2026 :  नौतपा से बचने के लिए कर लें तैयारी, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पीते रहें पानी

बारिश और मानसून से कनेक्शन: पंचांग और पुरानी मान्यताओं के अनुसार, यदि नौतपा के दौरान धरती खूब तपती है और भीषण गर्मी पड़ती है, तो आगे चलकर मानसून बहुत अच्छा रहता है।

धार्मिक उपाय : अच्छे स्वास्थ्य और आत्मबल के लिए रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य दें और ‘ॐ सूर्याय नमः’ का जाप करें।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नौतपा में जल, अन्न, शरबत और पंखे का दान करने से सूर्य देव की कृपा और सुख-समृद्धि मिल सकती है। मान्यता है कि इस दौरान किया गया दान व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर करता है और मान-सम्मान में वृद्धि लाता है।

नौतपा में सूर्य देव की आराधना का भी विशेष महत्व बताया गया है।

Advertisement