Navpancham Yog : ग्रह गोचर के दृष्टिकोण से फरवरी मास में शुभ योग बनने के योग है। 23 फरवरी 2026 से बुध-गुरु का नवपंचम योग बन रहा है, जो बुद्धि, भाग्य और धन का शक्तिशाली संयोग माना जाता है। नवपंचम योग ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत शुभ और भाग्यशाली योग है। यह तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से 5वें (पंचम) और 9वें (नवम) भाव में स्थित होते हैं (120 डिग्री की दूरी पर)। यह योग बुद्धि, शिक्षा, भाग्य, और धर्म के मिलन का प्रतीक है, जिससे आर्थिक उन्नति, पद-प्रतिष्ठा और करियर में जबरदस्त तरक्की मिलती है।
पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है
द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 23 फरवरी, 2026 को 01:29 ए एम से बुध और गुरु एक-दूसरे से 120 डिग्री की कोणीय दूरी पर स्थित रहकर ‘नवपंचम योग’ का निर्माण कर रहे हैं। इस योग से 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि
नवपंचम योग मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। बुध के कारण आत्मविश्वास बढ़ेगा। शिक्षा, लेखन, मीडिया और व्यापार से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है। नई आय के स्रोत बन सकते हैं। उन्नति के अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि
यह योग कन्या राशि के लिए करियर और धन के मामले में सहायक साबित हो सकता है। बुध की कृपा से विश्लेषण क्षमता मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। पारिवारिक वातावरण सहयोगी रहेगा। मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी।
धनु राशि
गुरु की राशि होने से यह योग धनु राशि के लिए अत्यंत फलदायी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। सही मार्गदर्शन मिलने से करियर में नई दिशा मिलेगी। यह समय आत्मविकास और आर्थिक मजबूती दोनों के लिए अनुकूल रहेगा।