Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों में नक्सलियों ने पकड़ा दी AK-47 रायफल

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों में नक्सलियों ने पकड़ा दी AK-47 रायफल

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नक्सलियों ने महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) के हाथों में एके- 47 रायफल पकड़ा दी है। यह वीडियो उस वक्त का है जब छह करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर भूपति ने अपने 60 नक्सलियों के साथ सीएम फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में आयोजित आत्मसमर्पण समारोह में माओवादी एम. वेणुगोपाल (Mallojula Venugopal Rao) उर्फ ​​भूपति समेत 61 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

पढ़ें :- Constitution Day 2025: पीएम मोदी बोले- मानवीय गरिमा, बराबरी और स्वतंत्रता को सबसे ज़्यादा अहमियत देता है हमारा संविधान

महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए सोमवार रात दस बजे आत्मसमर्पण किया था। लेकिन औपचारिक आत्मसमर्पण कार्यक्रम बुधवार को गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में नक्सलवादियों ने मुख्यधारा में प्रवेश किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने अपने हथियार मुख्यमंत्री फडणवीस को सौंपे और मुख्यमंत्री ने उन्हें संविधान (Constitution) की एक प्रति सौंपी।

भूपति ने भी अपना एके-47 रायफल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथ में सौंपा। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सभी माओवाद (maoism) के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। चाहे वह छत्तीसगढ़ हो, महाराष्ट्र हो या तेलंगाना। हमारी पुलिस लंबे समय से भूपति के साथ संपर्क बनाए हुए थी और तारका जो भूपति की पत्नी भी है और एक बहुत बड़ी कैडर है ने एक जनवरी को महाराष्ट्र में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद जिस तरह से हमारी पुलिस और प्रशासन ने उसके साथ व्यवहार किया, जिस तरह से एक विश्वास का निर्माण हुआ, उसने एक संकेत भी दिया और उसके बाद इस आत्मसमर्पण से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना को फायदा हुआ है।

Advertisement