Ajit Pawar Plane Crash: मुंबई से बारामाती ले जा रहा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar) का प्लेन बीते 28 जनवरी को क्रैश हो गया था। इसमें सवार सभी की मौत हो गई थी। अब इस घटना को लेकर लेकर कई तरह की आशंका जताई जा रही है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश थी। हाल ही में एनसीपी के शरद पवार (Sharad Pawar) समूह के सांसद बजरंग सोनवणे (MP Bajrang Sonawane) ने आशंका जताई थी कि अजित पवार (Ajit Pawar) के विमान में बम था। विमान हवा में ही फट गया। वहीं, एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी (NCP MLA Amol Mitkari) ने सवाल किया कि क्या विमान के पायलट सुमित कपूर का वशीकरण किया गया था। दोनों नेताओं ने ही जांच की मांग की।
पढ़ें :- राहुल को मिला पवार का साथ, बोले- पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की बातों पर संसद में चर्चा जरूरी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के लिए 'खतरा'
रविवार को मीडिया से बात करते हुए, अमोल मिटकरी (Amol Mitkari) ने प्लेन कंपनी वीएसआर (Plane Company VSR) पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी में अजीत दादा यात्रा कर रहे थे, उस पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ था। फिर भी उसी प्लेन को 28 तारीख को यात्रा के लिए दिया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ही इस कंपनी के प्रत्येक पायलट के लिए 50 करोड़ रुपये का बीमा कराया था। कंपनी पर सवाल तो बनता है ना?
ऐसे वशीकरण आतंकवादी हादसे के लिए
मिटकरी ने कहा कि इस घटना में आत्मघाती हमलावर की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कई आतंकवादी हमलों में ऐसे लोगों को वशीकरण के जरिए इस्तेमाल किया जाता है। राजीव गांधी और अजमल कसाब की हत्याओं का जिक्र किया. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पायलट ने आपातकालीन स्थिति में दिए जाने वाले ‘मेडे’ कॉल क्यों नहीं किया। क्या बीमा कंपनी ने पायलट को 50 करोड़ रुपये का लालच देकर ऐसा करने के लिए उकसाया था। उन्होंने आशंका जताई कि ये सभी संदेह इस ओर इशारा करते हैं कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि एक बड़ी साजिश है।
पीए भी सवालों के घेरे में
पढ़ें :- 'अजित दादा की इच्छा थी कि दोनों गुट एक साथ आ जाएं...' NCP-NCPSP विलय की अटकलों पर बोले अनिल देशमुख
एनसीपी के सांसद बजरंग सोनवणे (NCP MP Bajrang Sonawane) ने भी इस हादसे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि विमान दुर्घटना के समय अजीत पवार का सहायक विमान में क्यों नहीं था। मैंने संदेह व्यक्त किया है, आरोप नहीं। मैंने सिर्फ संदेह व्यक्त किया है। मुझे लगता है कि इसकी जांच होनी चाहिए। मैं इस घटना की पूरी जांच की मांग करता हूं। मैं गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलूंगा। वह मेरे जिले के पालक मंत्री थे। दादा की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण थी, मुझे लगता है कि इसकी जांच होनी चाहिए।
उनके साथ रहने वाला पीए कहां गया?
अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ विमान में कोई पीए क्यों नहीं था? मैं आमने-सामने बात करने वाला व्यक्ति हूं। उनके साथ हमेशा रहने वाला पीए उस दिन कहां गया था? उस दिन उनके साथ सिर्फ सुरक्षा गार्ड था। मैंने सिर्फ अपनी आशंका व्यक्त की है। मैं संसद में इस बारे में सवाल उठाऊंगा। मैं मुख्यमंत्री से भी मिलूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन सभी मामलों की ठीक से जांच की जाएगी। मुझे इस पर पूरा भरोसा है।