Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Neeraj Chopra :  नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, चोट ने दिया बड़ा झटका

Neeraj Chopra :  नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, चोट ने दिया बड़ा झटका

By अनूप कुमार 
Updated Date

Neeraj Chopra :  एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ट्रेनिंग के दौरान एंकल लिगामेंट फटने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जैवलिन स्टार चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इंजरी और बाकी सीजन से बाहर होने की जानकारी दी। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान एंकल में लीगामेंट टियर हुआ। नीरज  अब एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं हैं। एशियन गेम्स के अलावा नीरज तीन बड़े मुक़ाबले से भी बाहर हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने लॉजेन डायमंड लीग में सीजन का सबसे अच्छा 88.05m का प्रदर्शन किया था।

पढ़ें :- Javelin star Yashvir Singh : यशवीर सिंह बने भारत के नए जैवलिन स्टार, CWG डेब्यू पर जीता ब्रॉन्ज

 

हालांकि, उन्होंने मजबूती दिखाते हुए यह भी कहा कि परेशानियां और झटके इस सफर का हिस्सा हैं. फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपनी रिकवरी पर है।

नीरज चोपड़ा इन बड़े टूर्नामेंट से भी हुए बाहर
5 सितंबर – डायमंड लीग फ़ाइनल
13 सितंबर – वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट
28 सितंबर – एशियन गेम्स 2026

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स से पहले नीरज चोपड़ा का न होना भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा. एशिन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेंगे और नीरज चोपड़ा अब पुरुषों के जैवलिन थ्रो में अपना खिताब बचाने का मौका गंवा देंगे।

पढ़ें :- CWG 2026 : नीरज चोपड़ा समेत भारत के तीनों खिलाड़ी जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे
Advertisement